• Fri. Jul 3rd, 2026

पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने ठाकुर रामलाल को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने का किया स्वागत

Byjanadmin

Apr 7, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
पूर्व विधायक तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व कांग्रेस सेवादल बिलासपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की उच्च कमान द्वारा संसदीय चुनाव क्षेत्र हमीरपुर से पूर्व मंत्री व वर्तमान में श्री नैना देवी से विधायक ठाकुर रामलाल को लोकसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस सेवादल बिलासपुर की तरफ से संकल्प की अभिव्यक्ति करते हुए कहा है कि ठाकुर रामलाल को जिताने के लिए तन मन धन से काम करके इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे।
जिला कांग्रेस सेवादल प्रधान तिलक राज शर्मा के साथ कांगड़ा संसदीय क्षेत्र सेवादल के पूर्व प्रभारी प्रताप कौण्डल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संयुक्त सचिव गुरदास सिंह सुमन, प्रशांत गुप्ता,बरफी देवी, रीता सहगल, बीरेन्द्र ठाकुर, घुमारवीं के प्रधान संजीव मलहोत्रा, झण्डुता प्रधान श्याम सिंह बैंस तथा जिला सेवादल के सभी पदाधिकारियों ने हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से ठाकुर रामलाल को एक दमदार प्रत्याशी के रूप में उतारने के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है तथा ठाकुर राम लाल को बधाई दी है। तिलक राज शर्मा ने बताया कि जिला बिलासपुर से समूचा कांग्रेस सेवादल परिवार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में तथा कन्धे से कन्धा मिला कर ठाकुर राम लाल की जीत के लिये कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *