• Wed. Feb 4th, 2026

कांग्रेस के बड़े बड़े नेता अनुराग का मुक़ाबले करने से घबराए : रणधीर शर्मा

Byjanadmin

Apr 9, 2019

रामलाल ठाकुर मजबूर प्रत्याशी और अनुराग ठाकुर मजबूत प्रत्याशी

प्रदेश में भाजपा एक जुट है और सभी चारों सीटों पर रहेगी विजयी

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राज्य प्रमुख प्रवक्ता तथा हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र के प्रभारी रणधीर शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े बड़े नेता अनुराग का मुक़ाबले करने से घबरा कर दिल्ली में अपना टिकट कटवाने के प्रयासों में लगे रहे, क्यूँ कि वे भली भांति जानते हैं कि अनुराग ठाकुर के कार्यों और मोदी की केंद्रीय भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रहित में की गई एतिहासिक उपलब्धियों के आगे वे कहीं टिक नहीं पाएंगे । उन्होंने कहा कि रामलाल ठाकुर मजबूर प्रत्याशी हैं जगकि और अनुराग ठाकुर मजबूत प्रत्याशी हैं। रामलाल ठाकुर ने टिकट मिलने के बाद स्वयं कहा कि उन्होंने न तो आवेदन किया था और न ही वह इसके लिए दिल्ली गए थे। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र में हर पंचायत और मोहल्ले में किसी न किसी रूप में आर्थिक सहायता देकर समान विकास करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उन्होने कहा कि बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज कि स्थापना करने में भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड़ड़ा और सांसद के रूप में अनुराग ठाकुर का महत्वपूर्ण रोल रहा है । पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा एक जुट है और सभी चारों सीटों पर भाजपा भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी । उन्होने कहा कि भाजपा ने पिछले दिन ल्ली में देश में होने वाले संसदीय चुनावों के लिए राष्ट्र व जनहित में अपना 75 सूत्रीय घोषणा पत्र “ संकल्प पत्र “ के नाम से जारी किया है, जिसमें नई नई योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के कल्याण और राष्ट्र की खुशहाली तथा समृद्धि की पक्की व्यवस्था की गई है ,ताकि देश की सुरक्षा और आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके । रणधीर शर्मा ने कहा कि अगले तीन वर्षों में किसानों की आय दोगुनी करने ,छोटे किसानों और ब्यापारियों को आसान ऋण उपलब्ध करवाने , किसान क्रेडिट कार्ड पर पाँच वर्ष के लिए ब्याज मुक्त एक लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाने , प्रत्येक गरीब परिवार को बिजली, पानी सहित पक्का मकान ,ग्रामीण परिवारों को एल पी जी सिलिन्डर उपलब्ध करवाने , बिना किसी सिक्योरिटी के उद्द्यमियों को 50 लाख रुपए तक का ऋण दिये जाने , वर्ष 2014 तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टरों की संख्या दोगुनी करने , महिलाओं को विधान सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस अपनाने ,सभी दलों की सहमति से देश भर में पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव एक साथ करवाने और 60 वर्ष से ऊपर आयु वाले किसानों और छोटे दूकानदारों को पेंशन सुविधा दिये जाने और 11 करोड़ परिवारों को पाँच लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने जैसे कितने ही जनहितेशी वादे किए हैं जबकि पिछले पाँच वर्षों में देश का नाम विश्व भर में ऊंचा करने आदि कुछ ऐसे एतिहासिक निर्णय हैं , जिनके बल पर भाजपा जनता के दरबार में वोट मांगने जाएगी और दोबारा से मोदी के नेत्रत्व में केंद्र में प्रचंड बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाएगी । इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के चुनाव सहप्रभारी संजीव कटवाल , जिला मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा और दौलत राम ठाकुर भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *