भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने चिल्ला और मैहथी में की नुक्कड सभाएं
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव पूर्व विधायक श्री नयनादेवी जी क्षेत्र ने आज चिल्ला और मैहथी में नुक्कड सभाऐं करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया और केन्द्र सरकार की और हिमाचल सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुुंचाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि पिछले 5 सालों में स्वास्थ्य से
लेकर शिक्षा, खेल, रेल, सडक व अन्य विकास कार्य हुए। स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुराग ठाकुर ने जिला बिलासपुर में 1350 करेाड की लागत से बनने वाले एम्स अस्पताल को स्वीकृत करवारकर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य जे0पी0 नड्डा के कर कमलों से एम्स की आधार शिला रखवाई वहीं उना को 500 करोड की पी0जी0आई0 अस्पताल, ट्ामा सैन्टर के लिए 12 करोड , हमीरपुर ,बिलासपुर, उना के लिए मदन चाईल्ड अस्पताल के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई। शिक्षा के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर ने देहरा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, उना में ट्रिपल आई0टी0 और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में 12 केन्द्रीय विद्यालय खुलवाये। शर्मा ने बतलाया कि अनुराग ठाकुर ने पहली बार पूरे भारत में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा , 200 मेधावी छात्रों को सॉसद भारत दर्शन योजना, युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता शुरू करवाई। शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष कैप्टन चौधरी राम, ग्राम पंयायत कचौली की प्रधान मीरा देवी, मैहथी के पंचायत प्रधान कमल, लेख राम आदि मौजूद रहे।

