• Tue. Feb 3rd, 2026

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की ईशा ने प्रदेश वरियता में झटका आठवां स्थान

Byjanadmin

Apr 24, 2019

स्कूल में उत्सव का माहौल, अनुभवी शिक्षकों को दिया कामयाबी का श्रेय


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए जिला में तेजी से अग्रसर हो रहे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की छात्रा ईशा ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कला संकाय जमा दो वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल कर न सिर्फ स्कूल व क्षेत्र बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश में चमकाया है। ईशा ने कुल अंक 500 में से 471 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या लता ठाकुर ने बधाई देते हुए इसे स्कूल के लिए एक मिसाल बताया तथा कहा कि ईशा ने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईशा ने एकाग्रता से अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया और जमा दो में इस बेटी ने अपने लक्ष्य को हासिल किया। ईशा एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखती है इनके पिता पिंकु राम दर्जी का काम करते है जबकि माता गृहणी है। ईशा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रिंसीपल लता ठाकुर , अध्यापकों व माता पिता को दिया । प्रधानाचार्या लता ठाकुर ने कहा कि ईशा ने अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम को हासिल किया है और इसका सपना प्रशासनिक सेवाओं में कार्य करना है । जिसके लिए ईशा की मेहनत और स्कूल के दक्ष स्टाफ बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *