• Tue. Feb 3rd, 2026

बच्चों को स्कूल किट और खाने का सामान बाँटा

Byjanadmin

Apr 24, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
दिल्ली की समाजसेवी संस्था के द्वारा भाखड़ा के समीपवर्ती स्कूलों में 325 बच्चों को स्कूल किट और खाने का सामान बाँटा । ये सामान और किटें भाखड़ा ,उटपर ,थाना, डोरियाँ माकड़ी ,खुलमी आदि स्कूलों में बांटी गई। संस्था के सुधीर चड्डा ,प्रदीप चड्डा ,सोनी फॅमिली ,अग्रवाल फेमिली ,सरीन ने ये सामग्री छोटे छोटे बच्चों को बांटी। इस मौके पर भाखड़ा पंचायत के उप प्रधान नरेंद्र पुरी भी उनके साथ थे । उप प्रधान नरेंद्र पुरी ने दिल्ली से आये इन सभी परिवारों का स्वागत किया और छोटे छोटे बच्चों को किटें बाँटने के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि ये कार्य बहुत ही परोपकारी कार्य हैं इस मोके पर छोटे छोटे बच्चों ने खुशी का इजहार भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *