
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में आज रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माताजी के दर्शन किए। माताजी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे । हालांकि श्रद्धालुओं का जमावड़ा गत रात से ही लगना शुरू हो गया था और सुबह श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में माता जी के दर्शन किए । मंदिर के कबाड़ सुबह 4:00 बजे खोल दिए गए थे जिसके चलते भीड़ पर नियंत्रण बना रहा और आराम से श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शन होते रहे। हालांकि दोपहर के बाद श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया और भीड़ मुख्य द्वार को पार करते हुए फ्लाईओवर से नीचे तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण काम करने में होमगार्ड के जवानों पुलिस कर्मियों एवं एक्स सर्विसमैन फौजियों के पसीने छूट गए ।छोटे-छोटे ग्रुप में श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा गया और लाइनों में माता जी के दर्शन करवाए गए। मंदिर के समीप बस्सी पठाना के श्रद्धालुओं के द्वारा लगाई गई पानी की छबील के कारण श्रद्धालुओं ने काफी राहत की सांस ली। बस्सी पठाना के समाजसेवी श्रद्धालुओं ने लाइनों में खड़े हुए श्रद्धालुओं को ठंडा पेय जल उपलब्ध करवाया । गर्मी के मौसम में एक पानी का ठंडा गिलास श्रद्धालुओं को काफी राहत पास पहुंचा गया और श्रद्धालुओं ने आराम से लाइन में माता के दर्शन किए । मंदिर अधिकारी दुर्गादास ने भी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुल मिलाकर भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं आराम से दर्शन करके अपने घरों को लौटे।
