• Tue. Feb 3rd, 2026

हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में राजनारायण कौशिक होंगे सामान्य पर्यवेक्षक : विवेक भाटिया

Byjanadmin

Apr 30, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा लोक सभा के सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए 3-हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में राजनारायण कौशिक को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राजनारायण कौशिक जिला के चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 46-झंडुता, 47- घुमारवीं, 48- बिलासपुर तथा 49- श्री नैना देवी जी के लिए भी सामान्य पर्यवेक्षक होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी सामान्य नागरिक/ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी सामान्य पर्यवेक्षक से एनआईटी गैस्ट हाऊस हमीरपुर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मिल सकते हैं तथा लोक सभा के सामान्य निर्वाचन-2019 से सम्बन्धित कोई शिकायत या सुझाव हो तो उनके मोबाईल नम्बर 62301-30217 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *