• Tue. Feb 3rd, 2026

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा बी.के.अग्रवाल को एम.फिल की डिग्री

Byjanadmin

May 1, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बी. के. अग्रवाल को आज भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा एम.फिल की डिग्री से नवाजा गया।
बी.के.अग्रवाल ने आई.आई.टी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में स्नात्कोतर डिग्री प्राप्त की है। पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘कन्कलुसीव लैंड टाईटल सिस्टम फॉर इंडिया’’ पर किए गए शोध के आधार पर एमफिल की यह डिग्री प्रदान की गई है।
यह डिग्री सैंट्ल कमांड के जीओसी लैंफिटनैंट जनरल अभय कृष्णा द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टीएन चतुर्वेदी, छतीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और पूर्व रक्षा सचिव योगेन्द्र नारायण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *