• Fri. Jan 30th, 2026

मण्डी जिला में हुई कैब दुर्घटना पर मुख्यमंत्री द्वारा गहरा दुःख व्यक्त

Byjanadmin

May 2, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सुबह मंडी जिले के पधर उप तहसील में फागुनी बल्हरोपा के पास बोलेरो मैक्सी कैब के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में पांच अन्य लोगों के घायल होने का भी समाचार है।
शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवदेना व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ितों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *