• Mon. Feb 2nd, 2026

जनता जान चुकी है कि सत्ता का दुरुपयोग और धन बल का प्रयोग कौन सी पार्टी कर रही : प्रकाश चौधरी

Byjanadmin

May 5, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी ने मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर के आये बयान को बहुत ही हैरानी भरा बताया और रविवार को बल्ह क्षेत्र के प्रचार अभियान में गौड़ा-गागल एवं सकरोह पंचायत से ब्यान दिया कि आज समस्त प्रदेश की जनता जान चुकी है कि सत्ता का दुरुपयोग करके और धन बल का प्रयोग कौन सी पार्टी कर रही है।
प्रदेश की भाजपा सरकार के कई मंत्री खासकर मंडी ज़िला में किस प्रकार सरकारी अधिकारियों और ज़िला के ठेकेदारों और अन्यों को धमका के अपनी जनसभाओं में जबरदस्ती बुलाया जा रहा है और भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का दबाव बनाया जा रहा है।

आज प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है और खासकर जिस प्रकार मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और शीर्ष नेता एकसाथ इकठ्ठा होकर कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आश्रय शर्मा की जीत के लिए मेहनत कर रहे और आदरणीय राजा वीरभद्र सिंह और पण्डित सुखराम के एक होकर चलने से भारतीय जनता पार्टी और जय राम ठाकुर को हार का डर दिख रही है और बौखलाहट से बयानबाजी कर रहें हैं।
इसी के मद्देनज़र बीजेपी पार्टी सत्ता का दुरुपयोग और धनबल का प्रयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

आज मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता वर्तमान सांसद रामस्वररूप की नाकामियां और कमियों को पहचान चुकी है
औऱ पिछले 1 महीने से आश्रय शर्मा के पक्ष में जो मौहाल बन गया है जिससे बीजेपी गहरे सदमे है और उसी के चलते धन बल का पूरा प्रयोग कर रहे और जनता को जूठे प्रलोभन उनके मंत्रियों द्वारा दिये जा रहे और डराने धमकाने का काम कर रहे।

प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के पास धन शक्ति है तो कांग्रेस के पास जन शक्ति है और जनता का आशीर्वाद आश्रय शर्मा को लगातार मिल रहा है जिससे सत्तापक्ष सकते में हैं।

जनता सत्य जान चुकी है और 19 मई को जवाब देगी और बड़े अंतर से मंडी की सीट कांग्रेस की झोली में डालेगी और आश्रय शर्मा को लोकसभा में जीता के भेजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *