• Mon. Feb 2nd, 2026

कुठेड़ा पंचायत के जोलपलाखीं के अनमोल का भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट में चयन

Byjanadmin

May 11, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
किस्मत और मेहनत साथ हो व अगर हौंसले बुलन्द हो तो क्यों न परिणाम रंग लाएंगे । कुछ ऐसा ही साथ दिया है अनमोल कौंडल के भाग्य ने उपमंडल घुमरवी के अंतर्गत कुठेड़ा पंचायत के जोलपलाखीं में 23 अक्टूबर, 2001को जन्मे साढ़े 17 वर्षीय होनहार अनमोल कौंडल ने हाल में भारतीय वायुसेना की परीक्षा पास कर क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिनेर्वा सीनियर सैकंडरी स्कूल घुमारवीं से करने के बाद उन्होंने जे०ई० मेन पास कर एन आई टी हमीरपुर से इलेक्ट्रॉनिक एण्ड कॉमनिकेशन में प्रथम ईयर में बीटेक के लिये प्रवेश ले रखा था । पढ़ाई में अब्बल रहे अनमोल ने दिन रात कड़ी मेहनत कर भारतीय वायुसेना अधिकारी के मुकाम को हासिल किया है । भारतीय वायुसेना चयनित बोर्ड मेंम्बर के मुताविक 6वां रैंक हासिल कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिये नियुक्त हुआ है । भारतीय वायुसेना में नियुक्त हुए इस मेधावी छात्र के पिता बलबीर सिंह कौंडल भी आर्मी में अपनी सेवायें दे चुके है। जोलपलाखीं के गांव में पैदा हुए इस छात्र की कामयाबी से क्षेत्रवासी व उनके करीबी काफी उत्साहित हैं। अनमोल कौंडल से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय दुर्गा दास कौंडल अपने माता-पिता, गुरुजनों वह अपनी मेहनत को देते हैं। उन्होंने कहा कि इस के लिए उन्हें उनके पिता बलबीर सिंह ने उन्हें उक्त परीक्षा के लिए काफी प्रोत्साहित किया। उनका लक्ष्य देश की सेवा करने का है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए अनमोल का 221 रैंक है । अनमोल कौंडल ने बताया कि 28 जून को वह महाराष्ट्र में अपनी सेवा देंगे अनमोल कौंडल की इस उपलब्धि से बिलासपुर क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है साथ में कुठेड़ा पंचायत में खुशी की लहर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *