• Mon. Feb 2nd, 2026

शिमला संसदीय क्षेत्र से कई मकरझंडु नेता टिकट चाहते थे : वीरभद्र सिंह

Byjanadmin

May 13, 2019

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से कई मकरझंडु नेता टिकट चाहते थे, लेकिन हमने धनीराम शांडिल को प्रत्याशी बनाया। धनीराम शांडिल एक जुझारू और अनुभवी नेता हैं। प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि रोहड़ू सहित प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास कांग्रेस की ही देन है।
पूर्व मुख्यमंत्री चिड़गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल, विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने भी संबोधित किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज भाजपा नेता गांव-गांव वोट मांगने के लिए घूम रहे हैं। विकास के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जनता को उनसे अपने क्षेत्रों में ठप पड़े विकास कार्यों के बारे में पूछना चाहिए। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, सोहन लाल चौहान, राजकुमार भ्रांटा, हैपी मेहता, रवि रावत, सुशील चौहान, रौनी घेदटा, सुजय अग्रवाल और विजय चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *