• Tue. Jul 21st, 2026

अमित शाह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई

Byjanadmin

May 13, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश प्रवक्ता बालक राम शर्मा ने बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा की गई रैली में उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है शर्मा ने बिलासपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह की बयानबाजी धारा 370 को उखाड़ फेंकना एक जुमले के अलावा और कुछ नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता को गुमराह कर रही है उन्होंने बताया कि देश की जनता को आज भी याद है कि जब 2014 में भाजपा चुनाव में थी तो उस समय भी धारा 370 को हटाने की बात की जाती थी लेकिन इन 5 सालों में भाजपा इस और एक भी कदम नहीं उखाड़ पाए उन्होंने कहा कि देश को गुमराह ना करें क्योंकि पूर्ण बहुमत वाली सरकार तक कुछ नहीं कर पाई तो अब कितना मुश्किल होगा उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी लाज बचाना ही कठिन हो गया है उन्होंने कहा कि इन 5 सालों में शिवाय जनता को लॉलीपॉप की और कुछ नहीं मिला सिर्फ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी ही देश का भला कर सकती है क्योंकि यह पार्टी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा स्थापित पार्टी है जिन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *