
File foto
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी है। पहले हादसे में एक युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि सागर व्यू के निकट मले रा घट के पास ट्रक के नीचे जा घुसा। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा मामला नौणी चौक के आस पास हुआ यहां एक फोर व्हीलर टेम्पो अचानक पहाड़ी से टकरा गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए है। पुलिस ने बताया कि सुंगल के पास ट्रक ने नोग गांव के रहने वाले साहिल ठाकुर की बाइक को टक्कर मारकर इसे टायर के नीचे कुचल दिया। जबकि जुखाला के पास स्थित नलवाड़ गांव के रहने वाले सुरेश कुमार नौणी के पास अपना टैम्पो लेकर जा रहे थे कि इस बीच अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। जिससे सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी है।
