
जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
विश्ब पर्यावरण दिवस -2019 के अवसर पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर ने ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री ट्राफी को हासिल किया | यह पुरुस्कार एक गरिमामय समारोह में श्री आर ॰सी॰ धीमान (अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी ) व श्री डी॰सी॰ राणा (सदस्य सचिव – विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद ) द्वारा विद्यालय निदेशक श्री पंकज लखनपाल ने प्राप्त किया | इस समारोह में मुख्यमंत्री हि॰प्र॰ श्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित रहे |
