• Sun. Feb 1st, 2026

पत्रकारों की राज्य स्तरीय समस्याओं को लेकर हुआ मंथन

Byjanadmin

Jun 5, 2019

प्रेस क्लब पांवटा साहिब (सिरमौर) ने थामा एचपीयूजे का दामन

पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर मांगी पेंशन व अन्य सुविधाएं

जनवक्ता ब्यूरो, नालागढ़,
दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब की एक बैठक क्लब के प्रधान श्याम लाल पुंडीर की अध्यक्षता में हुई जिसमें हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जनर्लिस्टस (संबद्व एनयूजे) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा मु य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। पांवटा साहिब के वरिष्ठ पत्रकार व विधानसभा प्रेस गैलरी के सदस्य अरविंद गोयल ने कार्यक्रम ने कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत की। सर्वप्रथम प्रेस क्लब पांवटा सहिब के अध्यक्ष श्याम लाल पुंडीर ने क्लब की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी और दो दर्जन सदस्यों ने एचपीयूजे का दामन थाम लिया। उसके बाद श्याम लाल पुंंडीर ने बताया कि पूर्व की सरकारों ने पत्रकारों को सुविधाएं देने में गुरेज किया है और हमें वर्तमान सरकार से आस है कि हमारी समस्याएं हल होंगी। उन्होने कहा कि हमारी प्रमुख मांगो में पंजाब हरियाणा की तर्ज पर पेंशन देना, उपमंडल पर दो व जिला पर तीन पत्रकारों को मान्यता देना, पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा करना, जिला व प्रदेश की तर्ज पर उपमंडल के पत्रकारों को भी लैपटॉप देना, हर उपमंडल पर प्रेस क्लब का निर्माण होना, फील्ड में कार्य करके सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सुविधाएं प्रदान करना आदि शामिल है। प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि एचपीयूजे प्रदेश में एकमात्र संगठन है जो कि पत्रकारों की मांगों को हर उपमंडल पर जाकर उठा रहा है। उन्होने कहा कि वह अब तक अपने सात माह के कार्यकाल में 71 में से 24 उपमंडलों का दौरा करके मीडीया जगत के लोगों को अपने साथ जोड चुके हैं। बाकी बचे उपमंडलों के प्रवास को 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। शीघ्र ही पत्रकारों की पूरी समस्याओं का खाका बनाकर सीएम जयराम ठाकुर को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर डा प्रखर गुप्ता, दिनेश ठाकुर, मुकेश कुमार, नरेश तोमर, गुरिंद्र कुमार , नरेंद्र सैणी, अनुराग गुप्ता, कुलदीप गत्तवाल, दिनेश कन्नौजिया, अरविंद गोयल, अक्ष्य गिल व सरिता गर्ग सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

चार लोग प्रदेश कार्यकारिणी में

इस अवसर पर चार पत्रकारों श्याम लाल पुंडीर, कुलदीप गत्तवाल, दिनेश ठाकुर व सरिता गर्ग को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस बात पर सहमति बनी की जिला सिरमौर इकाई का गठन शीघ्र ही जिला मु यायल नाहन पर किया जाएगा जिसमें पांचो मंडलों से पत्रकारों को कार्यकारिणी में लिया जाएगा।

हर क्लब आडिट जरुर करवाए

एनयूजे हिमाचल इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने प्रदेश के सभी प्रेस क्लबों से आहवान किया कि वित्त वर्ष के अंत के बाद अपना-अपना वार्षिक आडिट करवाकर उसकी प्रति संबधित पंजीकार को ोज देनी चाहिए अन्यथा सोसाईटी एक्ट में उस पर कार्यवाही हो सकती है। हमें समस्त वित्तीय लेन का सही से हिसाब रखना चाहिए। उन्होने कहा कि पत्रकार संगठनों में लोकतंत्र बना रहे इसलिए समय समय पर संंविधान के अनुसार चुनाव करवा लेने चाहिए और नए लोगों को मौका देता रहना चाहिए न कि कुछ ही लोग दशकों तक किसी संस्था के शीर्षत्व पर कब्जा करके बैठे रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *