
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर शहर का मुकुट कहे जाने वाली बंदला धार में स्थित ग्राम पंचायत बंदला के गांव बंदला में शिव बाबा ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की 21 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण 11 और 12 जून को किया जा रहा है । यह जानकारी देते हुए बंदला पंचायत के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी रामलोक ठाकुर ने बताया कि इस विशालकाय प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 11 जून को की जाएगी और इसका हवन 12 जून को होगा । उन्होंने बताया कि शिव बाबा ताड़केश्वर महादेव मंदिर की स्थापना वर्ष 2000 में 24 व 25 जून को हुई थी। इसलिए इस बार भी 24 और 25 जून को जन जन के पुण्य कर्मों को जागृत करने के लिए मेला और छिंज का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि सोमवार 24 जून को शाम 7 बजे से 10 बजे तक छिंज का सवाल होगा और उसके उपरांत शिव महिमा का जागरण प्रातः काल तक चलेगा। इसी तरह मंगलवार 25 जून को लखदाता की छिंज सायं 3: 30 बजे से आरंभ होकर इसके समाप्त होने तक चलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक इस मंदिर परिसर में हनुमान जी की 15 फुट ऊंची प्रतिमा, कामधेनु गौ माता की साढत्रे छह फुट ऊंची प्रतिमा, भैरव बाबा की 16 फुट ऊंची प्रतिमा के अलावा गणेश द्वार पर गणेश की प्रतिमा एवं शिव परिवार नंदी सहित स्थापित किया जा चुका है । अब शिव बाबा की भी 21 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार इन आयोजनों में पधार कर मंदिर की शोभा बढ़ाएं।
