हेयरपोर्ट सैलून सम्मानित करेगा 500 से अधिक नियमित ग्राहक
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हेयरपोर्ट सैलून, पर पहली वर्षगांठ पर सोलन स्थित कपूर कांप्लैक्स में कार्यक्रम आयोजित करेगा। सैलून के प्रवन्धक अनुभव शर्मा तथा निकिता ने बताया कि नियमित ग्राहकों को सम्मानित करने के लिए इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हेयरपोर्ट सैलून के सोलन में 500 से अधिक नियमित ग्राहक है जिन्हें समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
अनुभव सागर ने बताया कि इससे पहले भी हेयरपोर्ट सैलून को चंडीगढ़ के सैक्टर 23 बाल भवन में आयोजित ज्यूरी इंटरनैशनल प्रतियोगिता में बैस्ट हेयर स्टाइलिशट के अवार्ड से नवाजा गया है। सैलून लोरियल अवार्ड टोनी एंड गाओ अवार्ड से सम्मानित हो चुका है तथा मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, नासिक आदि स्थानों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्रिकेटर युवराज सिंह के विवाह समारोह में पूरे परिवार का हेयर स्टाईलस बनाने के लिए उन्हे काफी सराहना मिली थी।
अनुभव सागर ने बताया कि सोलन के कपूर कम्पलैक्स स्थित हेयरपोर्ट सैलून के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में 01 जून से 30 जून तक आने वाले ग्राहको को विभिन्न सौन्दर्य सेवाओं में र्निधारित दरो पर तीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है, उन्होंने शहर के युवक-युवतियों से इस छूट का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।

