• Sun. Feb 1st, 2026

सुंदरनगर में विधवा महिला व बेटे पर पत्थरो से जानलेवा हमला

Byjanadmin

Jun 8, 2019

घर में घुस कर महिला के फाड़े कपड़े की बदसलूकी

रसूखदारो ने दारू पी कर की दबंगई

पीड़ित ने हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल मांगी फौरी मदद

मलकीयत भूमि व मकान तोड़ रास्ते ना देने पर दिया वारदात को अंजाम

थाना सुंदरनगर के अंतर्गत कलोहड क्षेत्र के नगारडा गाव की घटना

पहले भी अनेक दफ़ा मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी,नही होती है पुलिस कार्रवाही

जनवक्ता ब्यूरो, सुंदरनगर
पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत कलोहड क्षेत्र के नगारडा गाव में रात को दर्जनों लोगो ने दबंगई करते हुए विधवा महिला व उसके बेटे पर पत्थरो ,लाठियो से जानलेवा हमला कर दिया।वही जब महिला व उसका बेटा जान बचाने के घर के अंदर की और भागे तो नशे में धुत लोगो ने घर में घुस कर महिला के कपड़े तक फाड़े डाले और उससे बदसलूकी की वही दोनों से जमकर मारपीट हुई जिससे उनके शरीर पर खरोंचे,चोटे आई और दोनों लहूलुहान हो गए।वही मकान के शीशे भी तोड़ डाले गए।धमेश्वरी देवी व विजय कुमार का आरोप है कि प्रवीण,पृथी चन्द,कालू,छोटू,हंसराज,मीरा देवी,शाली व अन्य घर के अदर रखे ट्रंको व सामान से भी तोड़ फोड़ की ।

फेसबुक पर हमले के वीडियो वायरल होने पर पहुची पुलिस

वही हमले के दौरान युवक द्वारा घटनाक्रम को मोबाईल में कैद कर फेसबुक पर डाल जनता से जान बचाने को मदद की गुहार लगाने व थाना को सूचित करने पर पुलिस पीड़ित के घर पहुची ।वही रिवालसर से भी कुछ रिश्तेदार मदद को पहुचे।

मलकीयत भूमि व मकान तोड़ रास्ते ना देने पर दिया वारदात को अंजाम

धमेश्वरी देवी व विजय कुमार का कहना है कि कुछ लोग उनकी मलकीयत भूमि , मकान व ड़ंगे को तोड़ जबरदस्ती रास्ता बनाना चाहते है और पिछले लम्बे समय से उनके साथ मारपीट करते आ रहे है।इतना ही नही कई बार उनकी फसले,बाड़ भी जला चुके है।व्ही उन्हें सरकारी भूमि व कुल्ह के रास्ते से उनकी मलकीयत भूमि में जाने रोकते है।जिससे उनके खेत वीरान पड़े हुए है।जबकि उनकी मलकीयत भूमि से धड़ल्ले से गुजरते है जिसकी कई दफ़ा पुलिस,एसडीएम,पंचायत को शिकायत की है लेकिन इन रसूखदारों पर कोई भी कार्रवाही नही करता है।जिससे इनके हौसले बुलन्द है।

पुलिस कार्रवाही पर उठाए सवाल

धमेश्वरी देवी व विजय कुमार ने पुलिस कार्रवाही पर भी सवाल उठाया है । उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी मीरा देवी पत्नी बीरबल राम की शिकायत पर बिना पड़ताल के उनके ऊपर पहले ही अभियोग संख्या 126/19 धारा 341, 323, 504, 506, 34 भा0द0स0 के तहत पुलिस थाना सुन्दरनगर में मुकदमा दर्ज कर दिया है।जबकि उनसे पहले हुई अनेक बार मारपीट व जान से मारने की धमकियों पर आजतक कोई कार्रवाही नही की है। व्ही उनका आरोप है कि यह लोग शराब के नशे में धुत थे और पहले भी इनके खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकियों की शिकयते 11जनवरी ,25.मई 2018 11 अप्रैल 2019 को दी है लेकिन शिकायत में पुलिस ने इन बातो का कोई उल्लेख नही किया।यह भी दर्ज ना किया गया कि उन्होंने पीड़ित महिला के कपड़े फाड़े व बदसलूकी की और कीमती सामान उठा ले गए।

मीरा देवी,प्रवीण,पृथी चन्द,कालू,छोटू,हंसराज,शाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323,451,506,34 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है।
-तरनजीत सिंह,डीएसपी सुंदरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *