प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र पर कार्य किया
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
केन्द्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। राज्य के विकास को गति देने के लिए प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों आपसी समन्वय से कार्य किया जाएगा ताकि प्रदेश में विकास को तीव्रता से आगे बढ़ाया जा सके। यह उद्गार केन्द्रीय वित राज्य एंव कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रकट किए। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र पर कार्य किया इसी का प्रतिफल है कि लोक सभा के चुनावों में मतदाताओं ने 70 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करके भारी जीत दिलाई। उन्होने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता ने शानदार प्रदर्शन किया है जिसके लिए उन्होने आभार प्रकट किया।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से जो भी अपेक्षाएं रखते है प्रधानमंत्री उन्हे पूरा करते है। उन्होने कहा कि पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी. नड्डा ने भी प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोडी। उन्होने स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश को बहुत कुछ दिया। उन्होने कहा कि प्रदेश के विकास को गति देने के लिए और प्रोजैक्ट लाने प्रयास किए जाएगें। उन्होने कहा कि प्रदेश के हित के लिए केन्द्र में पैरवी करने में कोई भी कसर शेष नहीं रखेगें। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि वह पहले की ही तरह भाजपा के कार्यकर्ता है और रहेंगें, कोई भी व्यक्ति बिना किसी औपचारिकता से बेझिझक उनसे मिल सकता है। उन्होने कहा कि अधिकार के साथ कार्य बताएं पहले से ज्यादा कार्य जनता के किए जाएगें क्योकि 70 प्रतिशत वोट जनता ने भाजपा के पक्ष में दिए है।

उन्होने कहा कि उनके व्यवहार में कभी भी बदलाव नहीं आएगा। उन्होने वित मंत्रालय में कार्य करने की बडी जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश छोटा सा प्रदेश होने के बावजूद उनके माध्यम से भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिला है अनुराग ठाकुर को वित्त और कारपोरेट सेक्टर मंत्री बनाया गया है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हिमाचल की जनता की ओर से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि अढाई माह की कड़ी मेहनत के पश्चात जो परिणाम आए हैं वे न कभी पहले आए हैं और ना ही भविष्य में इस बारे भविष्यवाणी की जा सकती है, लेकिन रिकॉर्ड मतों से प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां से भारतीय जनता पार्टी को लीड नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय व प्रदेश के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत व विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भी लोगों ने दिल खोलकर भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सादगी शराफत और अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में यह तय कर दिया है कि राजनीति में छींटाकशी या गालियां देने से वोट नहीं मिलते हैं अपितु लोग विकास कार्यों पर वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों उनकी योजनाओं पर मोहर लगाई है लोगों ने देश और राष्ट्र की मजबूती के लिए वोट दिया है जिसके चलते बिलासपुर से भी प्रचंड बहुमत मिला है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम ने बिलासपुर पहुंचने पर केन्द्रीय वित राज्य एंव कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों, युनियनों के पदाधिकारियों द्वारा केन्द्रीय वित राज्य एंव कार्पाेरेट मंत्री अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया। इस अवसर पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र गर्ग, झण्डुता के विधायक जेआर. कटवाल, जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल, प्रदेश प्रवक्ता एंव हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी रणधीर शर्मा, पूर्व विधायक रिखी राम कौण्डल, पूर्व विधायक विचित्र सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा ठाकुर, एपीएमसी. अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, मण्डलाध्यक्ष घुमारवीं नरेंन्द्र ठाकुर, बिलासपुर कुलदीप ठाकुर, झण्डुता सुभाष मन्हांस, श्री नैना देवी जी कै. चौधरी प्रेम सिंह, महामंत्री रामकुमार शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, प्रदेश मत्स्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष लाली के अतिरिक्त पार्षद व स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित रही।इससे पहले केन्द्रीय वित राज्य एंव कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर का दरघेल में पहुंचने पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

