रक्तदान शिविर में युवाओं की रही अहम भूमिका
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
सेव लाइफ मिशन और अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया गया इस रक्तदान शिविर का आयोजन जनता को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया और रक्तदान से किस तरह जनता जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं उसके बारे में विस्तृत रूप में बताया गया । सेव लाइफ मिशन के प्रवक्ता शम्मी ने बताया की यह शिविर आज रक्तदान दिवस के अवसर पर धूम धाम से मनाया गया जिसमें 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में शिमला के स्थानीय निवासी, पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों एवं शिमला में आए सैलानियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया की सेव लाइफ ने पिछले एक हफ्ते में अनेकों कार्यक्रम किए जिस में रक्तदान के प्रति जनता को प्रेरित किया गया और कुल मिलाकर सेव लाइफ मिशन ने 140 यूनिट रक्त एक हफ्ते में एकत्र किया । उन्होंने बताया की युवाओं में भी रक्तदान को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया और युवाओं की भूमिका इस रक्तदान शिविर में अहम रही । शिविर में सेव लाइफ मिशन के संयोजक पुनीत सूद, सह संयोजक सुदीप, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर दिनेश सक्सेना, दीपक कक्कड़ , गोपाल शर्मा, एसपी वर्मा ,नरेंद्र शर्मा ,अजय कुमार, रघुवीर ठाकुर ,आईएस नेगी उपस्थित रहे।

