• Sun. Feb 1st, 2026

जगत प्रकाश नड्डा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर जिला में खुशी का माहौल

Byjanadmin

Jun 18, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जेपी नड्डा के पैतृक जिला बिलासपुर में जश्न का माहौल है । लोगों व कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर और पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता ढोल की छाप पर खूब थिरके। कार्यकर्ताओं को उ मीद है जेपी नड्डा के वीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। जैसे ही सोमवार देर सांय संसदीय बोर्ड की बैठक में जगत प्रकाश नडडा के नाम की घोषणा हुई, वैसे ही पूरे बिलासपुर जिले में खुशी का माहौल बन गया। इसके चलते मंगलवार को जिला मु यालय पर स्थित चंपा पार्क में विधायक सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश गौतम सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। उधर, भाजपा के मु य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक जेआर कटवाल, विधायक राजेन्द्र गर्ग , ध्यान सिंह ठाकुर,राजकुमार कौंडल, इन्द्र सिंह, कमला सन्धू, नवीन शर्मा, रामकुमार शर्मा, भीम चंदेल, स्वदेश ठाकुर, अमर सिंह , सुदेश कुमारी, रक्षा ठाकुर, आशा ठाकुर, चमन लाल, प्रोमिला चन्देल, बृज लाल ठाकुर, हंस राज , सोनल शर्मा,कुलदीप सिंह ठाकुर, प्यारे लाल चौधरी ,नन्दलाल चंदेल, सुभाष मिन्हास, दिनेश चंदेल, अनिल चंदेल, नरेन्द्र ठाकुर, जोरावर सिंह, सुरेश ठाकुर, केैप्टन चौधरी राम, प्रेम सिंह ठाकुर, सतदेव शर्मा, जिला महिला मोचा अघ्यक्ष उषा ठाकुर, भाजयुमों के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर , पुनीत शर्मा, सुभाष चंदेल, जोगेंद्र ठाकुर, राजीव चंदेल, हंसराज ठाकुर, हंस राज शर्मा, विनोद , आशीष ढिल्लो सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने इस अवसर पर खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *