• Thu. Jun 18th, 2026

अनुराग ठाकुर ने कुल्लू के बंजार में बस हादसे के मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया

Byjanadmin

Jun 21, 2019

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

:केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री और हमीरपुर सांसद श्री अनुराग ठाकुर ने कुल्लू के बंजार में बस हादसे के मृतकों के प्रति शोक प्रकट किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।अनुराग ठाकुर ने कहा”कुल्लू के बंजार के समीप हुई बस हादसा दुखदाई घटना है।ज़िला प्रशासन और सरकार दुर्घटना पीड़ितों के हरसंभव मदद के लिए तत्परता से आगे हैं।मेरी पूरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है।प्रभु इनके परिवारों को दुःख सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *