• Wed. Jan 28th, 2026

महाशिवरात्रि पर गिरी नामा गोसाई महासभा ने निकाली भव्य शिव बारात 

ByJanwaqta Live

Feb 21, 2020
हरिद्वार, । विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज उत्तराखंड के तत्वावधान में गिरी नामा गोसाई महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की शिव बारात का आयोजन किया गया। गिरी नामा गोसाई महासभा शिव बारात हरिहर मंदिर गुसांई गली भीमगोड़ा से प्रारंभ हुई और खड़खड़ी भीमगोडा हरकी पैड़ी होते हुए माया देवी मंदिर पर संपन्न हुई जिसमें हजारों शिव भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल होना बड़ी भाग्य की बात होती है।
भगवान भोलेनाथ सब के पालनहार हैं उनकी कृपा दृष्टि से ही जीवन सुखमय बन जाता है। शिव बारात में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा नगर निगम, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, दीपक मिश्रा, महावीर वशिष्ठ, अनिल वशिष्ठ, विनीत जौली, व्यापारी नेता शिवकुमार कश्यप, अनिल अरोड़ा, राकेश बजरंगी, दीपांशु विद्यार्थी, रवि कश्यप, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित देव कौशिक, ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश संयोजक पंडित बालकृष्ण शास्त्री, प्रदीप शर्मा, समाजसेवी जेपी बडोनी, डाॅ. विशाल गर्ग, तेज प्रकाश साहू, व्यापार मंडल के महामंत्री राजीव पाराशर, तनुज महेश्वरी शामिल हुए।
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की शिव बारात का भव्य आयोजनकर्ता में शिव बारात की व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्रनाथ गोस्वामी, समाजसेवी सत्यपाल गिरी, डाॅ. अशोक गिरी, राजेश गोस्वामी, शत्रुघ्न गिरी को अध्यक्ष मनोज गिरी गोस्वामी, महामंत्री प्रमोद गिरी पत्रकार, कोषाध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, मोहित गिरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गोस्वामी, बादल गोस्वामी, प्रदीप गिरी, सचिव उमेश गिरी व चांद गिरी, प्रचार मंत्री अनिकेत गिरी, मोनी गिरी, सलाहकार एडवोकेट गुरुप्रसाद गिरी, कुणाल गिरी  शंकर गिरी, दुर्गेश गिरी, मुन्नू गिरी, सर्वेश गिरी, रामकिशोर गिरी, दीपक गिरी, अभिषेक गिरी, सोनू गिरी, शीलनिधि गिरी, बबलू गिरी, प्रवेश गिरी। शिव बारात में सुंदर-सुंदर झांकियांओं ने श्रद्धालु भक्तों का मन मोह लिया। भीमगोडा व्यापार मंडल, हरकी पैड़ी व्यापार मंडल व गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल द्वारा शिव बारात का स्वागत अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *