• Fri. Jun 19th, 2026

देवी की स्टारकास्ट ने नहीं ली कोई फीस : काजोल

ByJanwaqta Live

Mar 20, 2020

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने कहा है कि शार्ट फिल्म देवी की स्टारकास्ट ने कोई फीस नहीं ली है।
काजोल की शॉर्ट फिल्म देवी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में नेहा धूपिया, श्रुति हसन जैसी कई बड़ी एक्ट्रेसेज ने काम किया है और सभी के काम की खूब सराहना हो रही है। इस फिल्म को काजोल ने प्रोड्यूस किया है।
काजोल ने कहा, हर कोई हर दिन एक छोटा स्टेप लेता है। मैं उन में से हूं जो आधा ग्लास भरा हुआ देखते हैं न कि ये आधा खाली। इस फिल्म के लिए हम साथ इसलिए आए क्योंकि हम इसमें विश्वास करते हैं। किसी ने भी इसके लिए एक भी रुपया नहीं लिया।
फिल्म देवी में काजोल के अलावा नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, श्रुति हसन, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रमा जोशी, मुक्ता बार्वे, रश्विवनी दयामा जैसी एक्ट्रेसेस हैं। यह फिल्म नौ महिलाओं की कहानी है और परिस्थितियों के चलते सभी को एक कमरे में समय बिताना पड़ता है। इस फिल्म के सहारे नौ अलग-अलग बैकग्राउंड से आई महिलाओं के चैलेंजेस को भी दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *