• Fri. Jun 19th, 2026

परिणीति चोपड़ा ने भाई के बर्थडे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

ByJanwaqta Live

Mar 21, 2020

परिणीति चोपड़ा बॉलिवुड की चर्चित ऐक्ट्रेस में से एक हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने अपने भाई सहज चोपड़ा के जन्मदिन पर बधाई देते हुए भाई के साथ की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी शेयर की हैं। इनमें ऐक्ट्रेस और उनका भाई सहज चोपड़ा नजर आ रहा है और ये तस्वीरें स्कूल टाइम की हैं। परिणीति चोपड़ा ने सहज चोपड़ा के जन्मदिन पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक को हो मेरी लाइफलाइन! बाकी फोन पर बोलूंगी। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर फैन मेड कोलाज शेयर किया है। इस पर ऐक्ट्रेस ने अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया है।
बता दें कि इस समय कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में खौफ का माहौल बना है। इसके मद्देनजर, परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में दुनिया भर के सभी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद दिया है। वहीं, कोरोना वायरस को लेकर अधिकतर बॉलिवुड स्टार्स मैसेज दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार के रिलीज के होने के इंतजार में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर हैं। बताते चलें कि इससे पहले दोनों फिल्म इश्कजादे में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *