• Wed. Jun 17th, 2026

काजोल और न्यासा को लेकर चल रही कोरोना संक्रमण की अफवाहों पर बोले अजय

ByJanwaqta Live

Apr 2, 2020

कोरोना वायरस ने भारत सहित पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया और हर तरफ भय का माहौल बना दिया है। वहीं, हाल ही में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस काजोल और उनकी बेटी न्यासा सिंगापुर से वापस लौटी हैं। इसके बाद अफवाहें सामने आईं कि मां और बेटी को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया। इससे फैंस को उनकी हेल्थ की चिंता हुई।
अजय देवगन ने अपनी फैमिली के बारे में चिंता करने पर सभी का विनम्रता से धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि हेल्थ को लेकर सभी अफवाहें निराधार हैं। अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, चिंता करने के लिए धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें निराधार, झूठी और आधारहीन हैं।
बताते चलें कि इस समय कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसलिए बॉलिवुड सिलेब्स अपने घर पर हैं और अपने टाइमपास के लिए घर के काम कर रहे हैं। इसके बाद काम करने के दौरान के विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवनग और काजोल आखिरी बार डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रेकॉर्ड बनाए। वहीं, अजय देवगन आने वाले समय में मैदान, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, आरआरआर जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *