• Thu. Jun 18th, 2026

मिनी माथुर ने इंडियन आइडल को होस्ट करने के दिनों को किया याद

ByJanwaqta Live

Apr 9, 2020

एक वीडियो जॉकी और अभिनेत्री रह चुकीं मिनी माथुर ने टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल की मेजबानी करने के दिनों को याद किया और अपनी इन्हीं पुरानी यादों का जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया। मिनी लिखती हैं, इंडियन आइडल भारत का पहला रिएलिटी शो रहा है..किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि लोग इस शो को इतना पसंद करेंगे और यह इस कदर सफल होगा! एमटीवी में वीजे के तौर पर अपने काम से मैं पूरी तरह पांच साल दूर रही थी, मैंने अपने बेटे विवान को तभी जन्म दिया था..मुझे अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप पर बने एक बिल्कुल अलग तरह के शो को होस्ट करना था, लेकिन इसके साथ मैं भावनात्मक तौर पर इस कदर जुड़ी थी कि मैं अपने इस काम के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी क्योंकि यह पहला ऐसा शो रहा, जिसके कई सारे चरण थे। यह बिल्कुल सच और वास्तविक था। इसकी अलग से कोई प्रस्तुति नहीं थी। यह पहली बार था जब दर्शक विजेता के लिए मतदान में शामिल हुए थे। मिनी ने शो के छह सीजन होस्ट किए थे।
अभिनय की बात करें, तो मिनी ने हाल ही में वेब शो माइंड द मल्होत्रास में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *