• Thu. Jun 18th, 2026

सनी-बॉबी बनने वाले थे करण-अर्जुन

ByJanwaqta Live

Apr 11, 2020

Bollywood:बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और उनके भाई बॉबी देओल सुपरहिट फिल्म करण-अर्जुन में काम करने वाले थे लेकिन सनी देओल के मना करने पर बात नहीं बन सकी।
राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन में शाहरुख खान और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।। सनी देओल और बॉबी देओल ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। वहीं, एक बार ऐसा मौका आया जब सनी देओल ने बॉबी देओल के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
बताया जाता है कि करण अर्जुन के लिए सनी देओल और बॉबी देओल राकेश रोशन की पहली पंसद थे। जब राकेश रौशन ने सनी देओल से बात की तो उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी थी लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस फिल्म में उनकेभाई बॉबी देओल को भी कास्ट किया जाएगा तो उन्होंने फिल्म करण अर्जुन में काम करने से मना कर दिया। सनी देओल ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि बॉबीदेओल की पहली फिल्म बरसात रिलीज होने के लिए तैयार थी और उस समय यानीफिल्म रिलीज के पहले को रिस्क नहीं लेना चाहते थे। अजय देवगन को भी फिल्म करण अर्जुन ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने यह जानने के बाद मना कर दिया कि फिल्म में शाहरुख खान को कास्ट किया गया है। जब सनी देओल और बॉबी देओल और अजय देवगन ने करण अर्जुन के लिए मना कर दिया तब बाद में इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *