संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में है। शनाया इस बार अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि शनाया कपूर के बॉलिवुड डेब्यू को लेकर जब तक सवाल उठता रहता है। अब इस फोटोशूट के बाद एक बार फिर अटकलें शुरू हो गई हैं। नए फोटोशूट में शनाया बेहद ही खूबसूरत और मैच्योर लग रही हैं। ऐसा लग भी रहा है कि अब वह बॉलिवुड के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक तरफ जहां शनाया के फैंस चाहते हैं कि वह जल्द ही बड़े पर्दे पर आएं, वहीं सनाया इन दिनों एक फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट काम कर रही हैं। हाल ही में कराए गए फोटोशूट की अगर बात करें तो शनाया का आत्मविश्वास उसमें देखते बन रहा है। कैमरे के सामने तो शनाया कुछ यूं पोज दे रही हैं, मानो फिल्मी कैमरे के सामने जाने के लिए तैयार हों। कैमरे के सामने तो शनाया कुछ यूं पोज दे रही हैं, मानो फिल्मी कैमरे के सामने जाने के लिए तैयार हों। जो भी हो यह तो तय है कि शनाया जब भी बॉलिवुड में आएंगी, धमाकेदार एंट्री करेंगी।
