• Thu. Jun 18th, 2026

अपने डॉगी के साथ फुर्सत के पल बिता रहीं कृति सैनन

ByJanwaqta Live

Apr 16, 2020

लॉकडाउन में सभी अपने घर पर हैं और बॉलिवुड सिलेब्स शूटिंग्स बंद होने के कारण अपने घर पर हैं। सिलेब्स अपने टाइमपास के वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। वहीं, ऐक्ट्रेस कृति सैनन के पालतू कुत्तों के साथ समय बिता रही हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियां अपने फैंस के लिए शेयर करती हैं।
कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह डिस्को और फिबी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐक्ट्रेस को इनके साथ खेलते व इन्हें पुचकारते हुए देखा जा सकता है और वह दोनों भी उनके साथ जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आया। कृति सैनन अपने डिस्को और फिबी नाम के कुत्तों की तस्वीरों और वीडियो को वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
इसके पहले कृति सैनन ने लॉकडाउन के दौरान कविता शेयर की थी और सुनाई भी थी। इसके साथ ही वह लॉकडाउन का पालन कर रही हैं और लगातार लोगों को इसको पालन करने की अपील कर रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सैनन की 2019 में लुका छिपी, अर्जुन पटियाला, हाउसफुल 4 और पानीपत जैसी फिल्में आईं। फिलहाल, वह अपकमिंग फिल्म मिमी की शूटिंग में बिजी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *