Bollywood:बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अपने-अपने घरों में हैं. इन दिनों कई सेलेब्स तो घर के काम कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं, जो पुरानी तस्वीरों को जरिए अपने गोल्डन डेज़ को याद कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों अक्सर साथ हॉलीडे पर जाते रहते हैं हाल ही में राजकुमार की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है, जिसको देखने के बाद राजकुमार रह नहीं पाए और हॉट कॉमेंट करके अपना प्यार जताया.
राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने कभी अपना रिलेशनशिप छिपाया नहीं है. लॉकडाउन के बीच पत्रलेखा ने अपनी पुरानी हॉट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की ह, जिसे देखकर राजकुमार भी इम्प्रेस हुए हैं. तस्वीर में पत्रलेखा ने व्हाइट बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की है. पत्रलेखा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, समुद्र को मिस कर रही हूं. हमेशा एक वाटर बेबी रही हूं. इस फोटो के लिए उन्होंने क्रेडिट राजकुमार राव को दिया है.
पत्रलेखा की इस फोटो को देखर राजकुमार खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कॉमेंट किया, और मैं सोचूं कि आज इतनी गर्मी क्यों हो रही है, अब पता चला.
इंडस्ट्री में दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया है. खास मौके पर पत्रलेखा और राजकुमार राव एक-दूसरे को विश करना नहीं भूलते. राजकुमार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं.
पत्रलेखा को बिकिनी में देख राजकुमार राव ने किया हॉट कॉमेंट
