• Mon. Nov 9th, 2026

डीएम इलेवन ने पत्रकार एकादश को हराया

ByJanwaqta Live

Dec 30, 2020
डीएम इलेवन ने पत्रकार एकादश को हराया

रूद्रपुर। जिलाधिकारी एकादश व पत्रकार एकादश के बीच आज स्पोर्टस स्टेडियम में सद्भावना क्रिकेट मैच 15-15 ओवर का खेला गया। इस दौरान जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर टाॅस उछाला जिसमे पत्रकार टीम के कप्तान अजय जोशी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेवाजी का निर्णय लेकर वैटिंग करते हुये पत्रकार इलेवन द्वारा 08 विकेट खोकर 15 ओवर में 76 रन बनाकर डीएम इलेवन की टीम को 77 रन का लक्ष्य दियां मैच का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा वैटिंग कर किया गया।
डीएम इलेवन द्वारा बिना विकेट खोये 10.4 ओवर में 77 रन का लक्ष्य प्राप्त कर विजय हासिल की। विजेता टीम के अमित कुमार ने 19 गेंद में दो चैके व एक छक्का लगाकर 26 रन बनाया जिन्हे मैन आॅफ दा सीरिज दिया गया व सर्वाधिक 04 विकेट लेने पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल को मैन आॅफ दा सीरिज दिया गया। जिलाधिकारी ने विजेता व उप विजेता के खिलाडियों को प्रतिक चिन्ह व मोमेन्टो देकर सम्मानित करते हुये दोनों टीम के सभी खिलाडियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि इस प्रकार के सद्भावना क्रिकेट मैच का आगे भी आयोजन किये जायेगें। पत्रकार इलेवन टीम के कप्तान अजय जोशी ब्यूरो चीफ हिन्दुस्तान, उप कप्तान चंदन बंगारी ब्यूरो चीफ अमर उजाला, राकेश रावत, मनोज आर्या, शाहिद खान, भरत शाह, संदीप जुनेजा, सुदेश पाण्डे, विरेन्द्र भण्डारी, संदीप यादव, फणीन्द्र नाथ गुप्ता, विकास कुमार, मुकेश गुप्ता, धीरज जोशी, विरेन्द्र बिष्ट, राजीव चावला, आकाश आहुजा, तथा डीएम इलेवन टीम के कप्तान उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप कप्तान अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, प्रशिुक्षु आईएएस जय किशन, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, श्रमायुक्त प्रशान्त कुमार, डीडीओ डा0 महेश कुमार, मोहित कुमार, जितेन्द्र सिंह, संजय सिंह, राजेन्द्र भाकुनी, एडीआईओ केएल टम्टा, विजय कुमार, अम्पायर कादिर खान, मौ0 शहनवाज, सहित अमित अवस्थी व ज्ञानेन्द्र शुक्ला एवं केवल कृष्ण बत्रा द्वारा कमेन्ट्री की गयी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, ओसी कलक्टेªट एनएस नबियाल, जिला क्रीडा अधिकारी रशिका सिद्दकी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *