• Mon. Nov 9th, 2026

आरईपीएल हल्द्वानी का जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान करेगा तैयार

ByJanwaqta Live

Dec 26, 2020

हल्द्वानी, आजखबर। उत्तराखंड के राज्य मिशन निदेशालय ने दिल्ली बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसलटेंसी फर्म, आरईपीएल, को अमृत योजना के तहत हल्द्वानी का जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नियुक्त किया है। इसमें राष्ट्रीय शहरी सूचना प्रणाली (एनयूआईएस) के डिजाइन संबंधी मानकों का पालन किया जाएगा।
2041 तक चलने वाली इस परियोजना के लिए आरईपीएल हल्द्वानी का मास्टर प्लान तैयार करेगा, जिसमें जरूरत का आकलन, मुद्दों की पहचान, परियोजना की जरूरतों, विकास की रणनीति, जीआईएस बेस्ड मैप्स के मसौदा प्रस्ताव और सेक्टर के हिसाब से आंकड़ों का व्यापक विश्लेषण किया जाएगा। मास्टर प्लान को बनाते समय रोजगार सृजन के सभी पहलुओं, इंडस्ट्रीज, रिटेल और मॉल्स, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं तथा समुदायों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं को शामिल किया जाएगा। आरईपीएल के सीएमडी  प्रदीप मिश्रा ने कहा,  “भारत सरकार की ओर से कई योजनाओं की घोषणा होने के बाद शहरी विकास के पैटर्न में उल्लेखनीय बदलाव आया है। अमृत शहरों के लिए जीआईएस पर आधारित मास्टर प्लान और विकास योजनाएं महत्वपूर्ण सुधारों में से एक है, जिसका वित्त पोषण 100 फीसदी केंद्र सरकार की ओर से किया गया है। यह योजना एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय विकास के तहत शहरों के विकास को नई उड़ान देगी। यह परियोजना भविष्य की विकास को योजनाबद्ध ढंग से नियमन के लिए रोडमैप प्रदान करेगा। जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान तैयार करते समय सभी क्षेत्रों की नीतियों, रणनीति और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके तहत क्षेत्रीय आर्थिक विकास, औद्योगिक नीति, पर्यटन और विरासत के संरक्षण जैसे मुद्दों की रणनीति का आकलन किया जाएगा। मास्टर प्लान रोड पैटर्न और जमीन के उपयोग को एकीकृत करते हुए तैयार किया जाएगा। इस योजना में फिजिकल और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे बिजली और पानी की सप्लाई, सीवरेज, सॉलिड वेस्ट का निस्तारण और सड़क यातायात शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *