• Mon. Nov 9th, 2026

ओ.पी. जिंदल ग्लोबल विवि ने 2021 में प्रवेश के लिए 7 नए शैक्षणिक कार्यक्रम की शुरूआत की

ByJanwaqta Live

Dec 22, 2020

देहरादून, आजखबर। भारत का पहला रैंक वाला निजी विश्वविद्यालय और ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस’ (आईओई) का दर्जा प्राप्त, ओ पी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने अपने 10 वें स्कूल जिंदल स्कूल ऑफ साइकोलॉजी एंड काउंसलिंग (जेएसपीसी) के शुभारंभ की घोषणा की। इसके साथ ही इसने 2021 में प्रवेश के लिए 721 नए शैक्षणिक कार्यक्रमों की भी घोषणा की।
ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर (डॉ) सी राज कुमार ने बताया कि जेजीयू के दस स्कूलों द्वारा ऑफर किए जाने वाले नए कार्यक्रम में मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) में बीए (ऑनर्स), वित्त और उद्यमिता (फाइनांस एंड इंटरप्रेन्योरशिप) में बीए (ऑनर्स), बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में बीएफए (ऑनर्स), बिजनेस एनालिटिक्स में बीबीए (ऑनर्स), फैमिली बिजनेस में बीबीए (ऑनर्स), फाइनेंसियल मार्केट्स में बीबीए (ऑनर्स), डाटा जर्नलिज्म में भारत का पहला पीजी डिप्लोमा के अलावा, जिंदल स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड आर्किटेक्चर (जेएसएए) द्वारा प्रस्तुत बी. डिजाइन कार्यक्रम में ‘इंटेरियर डिजाइन’ में उनके मौजूदा विशेषज्ञता को जोडते हुए दो नए पाठ्यक्रम होंगे। पहला, ‘शहरी नियोजन’ पर है, और दूसरा ‘सामुदायिक योजना’ पर है।
संस्थापक कुलपति प्रोफेसर (डॉ) सी राज कुमार ने कहा, ‘‘जेजीयू हमारे छात्रों के लिए एक रूपांतरित शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से अकादमिक नवाचार, अंतर्राष्ट्रीय करण, और अनुसंधान उत्कृष्टता के मामले में सबसे आगे है। इसने हमें उच्च शिक्षा की दुनिया के लिए काविड-19 द्वारा उत्पन्न चुनौतियों को दूर करने में सक्षम बनाया है। ‘इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस’ के रूप में, यह सामाजिक विज्ञान, लिबरल आर्ट्स और मानविकी के अध्ययन के लिए समर्पित है। हमारे लिए अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर एक मजबूत और कारगर प्रभाव डालना महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *