• Mon. Nov 9th, 2026

शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक से मिले

ByJanwaqta Live

Dec 23, 2020

देहरादून, आजखबर। शिवसेना उत्तराखंड का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से पुलिस मुख्यालय पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व में मिला और एक ज्ञापन पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सोपा ज्ञापन में शिवसेना उत्तराखंड द्वारा विगत दिवस हरिद्वार की एक मासूम नाबालिग बच्ची के अपरहण व दरिंदगी के बाद हत्या करने पर शिवसेना ने रोष जताया तथा दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी व उनके मृत्युदंड की मांग पुलिस महानिदेशक से की गई इस पर पुलिस महानिदेशक ने शिवसेना नेताओं को बताया कि इस घटना पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा फरार अपराधी पर 20000 का इनाम घोषित किया है एवं उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवसर पर हरिद्वार से आए शिवसेना वरिष्ठ उप प्रमुख सरदार सुलखन सिंह प्रदेश सचिव प्रदीप अचार्य द्वारा गंगाजल भेंट किया एवं शिवसेना जिला प्रमुख देहरादून द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किए। ज्ञापन देने वालों में शिवसेना नेता मनोज सरीन, विकास मल्होत्रा, अभिनव बेदी, विकास सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *