• Mon. Nov 9th, 2026

स्वामी सुंदरानंद के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया  

ByJanwaqta Live

Dec 23, 2020

देहरादून, आजखबर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने फोटो बाबा के नाम से देश दुनिया में पहचाने जाने वाले स्वामी सुंदरानंद के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि बीते सात दशकों तक गंगोत्री हिमालय में साधना कर हिमालय एवं गंगा में आए बदलावों को अपने कैमरे में कैद करने वाले स्वामी सुंदरानंद जीवन पर्यंत इनके संरक्षण के लिए प्रयास करते रहे। उनका प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण का जज्बा देश की भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।विधानसभा अध्यक्ष ने स्वामी सुंदरानंद जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके शुभचिंतको के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *