• Mon. Jun 29th, 2026

यूटिलिटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

ByJanwaqta Live

Dec 13, 2020

देहरादून:नौगांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कण्डारी मोटर मार्ग पर यूटिलिटी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी संख्या-7-5564 गोदीन गांव से डामटा गांव के लिए चली थी।
कण्डारी गांव के पास सुबह करीब दस बजे यूटिलिटी अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। जिनमे से 21 वर्षीय विजय पुत्र सूरत की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं, घायलों में से तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि चालक और एक अन्य को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, चिन्यालीसौड़ में स्यांसू कंडीसौड़ से मणी कुमराड़ा जा रही एक कार मणी गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नई टिहरी अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *