• Sat. Nov 7th, 2026

करवा चैथ को लेकर बाजार में लौटी रौनक, खिले व्यवसायियों के चेहरे

ByJanwaqta Live

Nov 3, 2020

देहरादून: करवा चैथ के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक दिखने को मिल रही है। मंगलवार को महिलाओं ने सुबह से ही पूजन सामग्री समेत अन्य सामानों की खरीदारी की। बाजार में आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं।
त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। मंगलवार को गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, पटेल मार्ग और देवी रोड समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। कपड़ों की दुकान में भी महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। सबसे अधिक भीड़ गोखले मार्ग पर महिलाओं की दिखाई दी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ी। कोरोना संक्रमण के कारण बाजारों में भीड़ कम होने से दुकानदार मायूस थे।लेकिन त्योहारों की शुरूआत होने से ही बाजारों में चहल-पहल दिखाई देने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *