• Fri. Nov 6th, 2026

राज्य में पहले दिन 2276 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई

ByJanwaqta Live

Jan 16, 2021

देहरादून: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए उत्तराखंड में शनिवार को टीकाकरण का आगाज सफल रहा। पहले दिन प्रदेश के सभी 34 बूथों पर निर्धारित लक्ष्य 3178 के सापेक्ष 72 प्रतिशत हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की खुराक दी गई। कुल 2276 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि 28 प्रतिशत हेल्थ वर्कर वैक्सीन लगाने नहीं पहुंचे।
वहीं रुड़की सिविल अस्पताल में 46 वर्षीय महिला सफाई कर्मी को टीका लगने के बाद सांस लेने में आ रही परेशानी के चलते जांच के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। महिला दिल की रोगी है। शनिवार को प्रदेश के 13 जिलों में 34 बूथों से कोविड टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। इसमें 31 सरकारी अस्पताल, एम्स ऋषिकेश समेत हिमालयन अस्पताल और श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल में पहले दिन हेल्थ वर्करों को वैक्सीन की डोज दी गई। सुबह आठ बजे से टीकाकरण पर्यवेक्षकों ने बूथों पर मोर्चा संभाल लिया था। जिला स्तर पर कोल्ड चेन प्वाइंट से वैक्सीन को बूथों पर पहुंचाया गया। दून मेडिकल कालेज से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोविड टीकाकरण का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी बूथों पर सुबह साढ़े दस बजे टीकाकरण शुरू किया गया और शाम पांच बजे हेल्थ वर्करों को टीके लगाए गए। राज्य नोडल अधिकारी व मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका ने बताया कि प्रदेश के 34 बूथों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। जिसमें 3178 हेल्थ वर्करों के सापेक्ष 2276 टीके लगाए गए। शाम पांच बजे तक प्रदेश भर में 72 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कोविन पोर्टल से पंजीकृत हेल्थ वर्करों को भेजे गए संदेश के अनुसार हेल्थ वर्करों को टीका लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *