• Thu. Jun 18th, 2026

एक बार फिर रुकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग

ByJanwaqta Live

Mar 24, 2021
एक बार फिर रुकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग

Bollywood: भारत में कोरोना वायरस के मामले काफी तेज़ी से बढ़ रहे है। जिसके चलते हर कोई काफी परेशान नजऱ आ रहा है। वही बॉलीवुड के कई कलाकार इस वायरस की चपेट में आ चुके है जिसमे मनोज बाजपेयी , संजय लीला भंसाली , सतीश कौशिक और कार्तिक आर्यन जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। इन बड़े नामो के सामने आने के बाद से बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मच गयी है।
वही कोरोना के बढ़ते मामले के चलते कई फिल्मो को शूटिंग पर इसका असर देखने को मिलना शुरू हो गया है। इस बिच कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कर्तिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से इस फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया है।
कार्तिक आर्यन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हुए है जिसको लेकर काफी जबरदस्त चर्चा थी वही हाल ही में कार्तिक की फिल्म धमाके का टीजर रिलीज किया गया था। जिसको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन कार्तिक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से कई सह कलाकारों की पसीना छूट गए है।
वही अब फिल्म के बाकि कलाकारों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जिसमे कियारा आडवाणी और तब्बू का भी कोविड 19 टेस्ट करवाया जाएगा। तब्बू ने कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अब देखना होगा इस फिल्म को लेकर आगे जय कुछ अपडेट सामने आता है। इस फिल्म को लेकर आप कितने उत्साहित है निचे कमेंट करके जरूर बताएं।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *