• Fri. Jun 19th, 2026

गड्ढे में गिरी सेना की जिप्सी, 3 जवानों की मौत

ByJanwaqta Live

Mar 25, 2021

श्रीगंगानगर : सूरतगढ़ में एक हादसे में सेना के तीन जवान शहीद हो गए है, जबकि 5 गंभीर जख्मी हुए है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छतरगढ़ रोड पर सेना की जिप्सी अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गयी। जिस वजह से जिप्सी में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीन जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच जवान घायल हुए है। पुलिस के अनुसार हादसा सूरतगढ़-छतरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की 330 क्रष्ठ के पास बुधवार आधी रात करीब ढाई -तीन बजे के हुआ। यहां सेना की एक जिप्सी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी। पलटने के बाद जिप्सी में भीषण आग लग गई। हादसे में जिप्सी में सवार सेना के 3 जवानों मौके पर ही जलने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रोमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। बताते चलें कि सेना के ये जवान बठिंडा की 47-्रष्ठ यूनिट के बताए जा रहे हैं। ये युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 3 जवान जिंदा जल चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पांच गंभीर घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रोमा अस्पताल ले जाया गया। उनके साथ ही 3 मृत जवानों के पार्थिव शवों को सूरतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जिप्सी में सवार तीन जवान घायल होकर बेहोश हो गये थे। वे जिप्सी में ही फंस गए थे। इससे वे उसमें जिंदा जल गये। मृतकों में एक सेना का सुबेदार बताया जा रहा है। वहीं अन्य दो सेना के जवान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *