• Fri. Jun 26th, 2026

समरस और समभाव का पर्व है होलीः कौशिक

ByJanwaqta Live

Mar 28, 2021
समरस और समभाव का पर्व है होलीः कौशिक

देहरादून:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर आयोजित होली मिलन के कार्यक्रम में जमकर फूलो के रंग बरसे। लोगों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा की और एक दूसरे पर तिलक लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन के इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत को पर्वो का देश कहा जाता है। होली सामाजिक समरसता और समभाव का प्रतीक है। होली जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा देती है और यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भी है।
श्री कौशिक  ने कहा कि होली का यह त्यौहार खुशियों का पर्व है जो जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और रंगों से भरने को प्रेरित करता है। इसके बाद कार्यकर्ताओ ने होली के गीतों पर जमकर डान्स भी किया। इस मौके पर डॉ धन सिंह रावत,  प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विधायक खजान दास, डॉ देवेंद्र भसीन, कुसुम कंडवाल, पुनीत मित्तल, आदि अन्य पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता व मीडिया से जुड़े पत्रकार लोग शामिल हुए। दूसरी ओर प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभ कामनाये दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय ने कहा कि होली के पर्व हिन्दू धर्म में बहुत अधिक मह्त्व है और होली के पर्व से जीवन में अनेकों प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलने से व सकारात्मक सोच के कार्य से जीवन रंगों से भर जाता है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, दर्जाधारी राज्यमंत्री विश्वास डाबर, रविंद्र कटारिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, प्रदेश सचिव मधु भट्ट, आदित्य चैहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कौस्तुबा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *