• Sun. Apr 26th, 2026

पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म रोजी का टीजर रिलीज

ByJanwaqta Live

Apr 6, 2021

Bollywood: छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। अब इसी बीच अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंडस्ट्री में फेमस चेहरा है। अब वो बॉलीवुड में अपने अभिनय को जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत है। अब पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म रोजी का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
पलक तिवारी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
पलक तिवारी का ये वीडियो मशहूर फोटोग्राफर योगेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें अभिनेत्री का अंदाज भी देखने वाला है।
फिल्म में अरबाज खान की एंट्री भी होती है। जिसमे वाइस ओवर होता है कि, अगर भगवान हर जगह होता है तो प्यार भी हर जगह होता है।
कहते हैं प्यार में खुली आंख से सपना देखता है। मेरी मुश्किल ये थी कि मेरा सपना सच हो गया। अभिनेता अरबाज खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोजी का टीजर शेयर किया है। ये फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *