• Sat. Apr 25th, 2026

सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकता है आपको नुकसान, जानिए साइड इफेक्ट

ByJanwaqta Live

Apr 6, 2021

Health: पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना महामारी से जंग लड़ रही है। कोरोना से बचने के लिए तमाम देशों में वैक्सीन पर ट्रायल शुरू हो चुका है। हालांकि ये लोगों के पास कब तक आएगा ये साफ नहीं हो पाया है। ऐसे में इस वायरस से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर ही लोगों के पास हथियार के रूप में बचा है।
लेकिन क्या आपको पता है कि, ज्यादा सैनिटाइटर का इस्तेमाल नुकसानदेह है। जी हां, हाल ही में सैनिटाइजर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसका बहुत अधिक उपयोग हानिकारक भी हो सकता है।
– सैनिटाइजर अच्छे बैक्टीरियां को मारने का काम करता है इसीलिए जरूरत पडऩे पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से खुजली और रेडनेस हो सकता हैं। जरूरत से ज्यादा हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने पर स्किन ड्राई हो जाती है।
– अगर आप खाने से पहले हाथों को हैंड सैनिटाइज करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। अगर आप अपने होंठों को छूते है तो कोई बड़ी बात नहीं हैं। लेकिन अगर आपके मुंह में सैनिटाइजर जा रहा है तो अल्कोहल पाईजनिंग हो सकती हैं। सीडीसी के मुताबिक, खासकर बच्चे हैंड सैनिटाइजिंग करते समय पॉइजनिंग का शिकार होते हैं। इसीलिए बच्चों से सैनिटाइजर को दूर रखें।
– कई अध्यनों में इस बात का दावा किया गया कि अगर बच्चे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते है तो आपकी इम्युनिटी को नुकसान पहुंच सकता है। हैंड सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का केमिकल होता है। जो हाथों से स्किन में सोख लेती है। जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
– सैनिटाइजर को खूशबूदार बनाने के लिए फैथलेट्स केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। सैनिटाइजर में इसकी मात्रा ज्यादा होती है जो हमारी स्किन, लीवर, किडनी के लिए हानिकारक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *