• Thu. Oct 22nd, 2026

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार तो पस्त हुआ शेयर बाजार, रुपया भी हुआ कमजोर जाने आज का भाव

ByJanwaqta Live

Apr 6, 2021

मुंबई:  कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों की टेंशन में शेयर बाजार बीमार पड़ गया है। आज बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कल देश में सामने एक लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले आए थे। वहीं, 11:10 बजे सेंसेक्स 1305.96 अंक टूटकर 48,723.87 के स्तर पर था तो वहीं 379.00 अंक लुढक़कर14,488.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गिरावट का यह दौर मुद्रा बाजार में दिख रहा है। मवार को रुपया 31 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बता दें स्थानीय शेयर बाजारों में नुकसान से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 73.38 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह 31 पैसे के नुकसान के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

बृहस्पतिवार को रुपया 73.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचंकाक 0.02 प्रतिशत टूटकर 92.99 पर आ गया।कोरोना के बढ़ते मामलों से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 1300 अंकों की गिरावट आ चुकी है।

 

बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बीच सोमवार को सेंसेक्स 400 अंक से अधिक के नुकसान के साथ खुला। हालांकि, वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *