• Thu. Jun 18th, 2026

आग बुझाने आया हेलीकॉप्टर लौटा बैरंग, धुएं ने नहीं भरने दी उड़ान

ByJanwaqta Live

Apr 7, 2021

हल्द्वानी: कुमाऊं के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी। जिसके बाद एयरफोर्स के जवान हेलीकॉप्टर से आग बुझाने के लिए सोमवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे। लेकिन सोमवार से विजिबिलिटी नहीं मिलने के चलते एयरफोर्स का उप-17 हेलीकॉप्टर बुधवार तक नहीं उड़ पाया। ऐसे में एयर फोर्स के जवानों को वापस अपने बेसकैंप को लौटना पड़ा। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि 3 दिन से विजिबिलिटी का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन बुधवार को भी स्थिति जस की तस बनी रही। जिसके बाद मजबूरन सेना के हेलीकॉप्टर को वापस जाना पड़ा है। ऐसे में अब आग बुझाने की प्रक्रिया जमीनी स्तर से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *