• Sun. Apr 26th, 2026

सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ का ट्रेलर रिलीज

ByJanwaqta Live

Apr 23, 2021
सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ का ट्रेलर रिलीज

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अनाउंसमेंट के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. राधे के ट्रेलर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. 2 मिनट 51 सेकेंड के इस ट्रेलर में सलमान और रणदीप की टक्कर काफी दिलचस्प है. सोशल मीडिया पर भी राधे बनकर सलमान छाए हुए हैं.
सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. राधे में एक बार फिर सलमान उसी अंदाज में हैं, जिस पर उनके फैन्स दिल हार जाते हैं. फिल्म के ट्रेलर में भाईजान का एक्शन है, स्वैग है और वही सबको भाने वाला अंदाज है. सलमान खान ने कमिटमेंट किया था कि फिल्म ईद 2021 पर रिलीज होगी और वह अपना वादा पूरा भी करने वाले हैं. ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 13 मई 2021 को थिएटर से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एकसाथ रिलीज होने वाली हैं.
रिलीज़ होने के साथ ही राधे का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है. सलमान खान के फैंस इसमें उनका अंदाज देखकर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और इसपर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि ट्रेलर देखने के बाद अब तो बस फिल्म का इंतजार है. ट्रेलर में सलमान खान और रणदीप हुड्डा की एंट्री फैन्स को खूब पसंद आ रही है. हालांकि कुछ लोगों ने इसे बुरी तरह नकार दिया और वांटेड का दूसरा वर्जन कहा. इस फिल्म में पहली बार सलमान खान किसी एक्ट्रेस को ऑन-स्क्रीन किस करते नजर आएंगे. लोगों को फिल्म में दिशा का बोल्ड अवतार भी खूब पसंद आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *