• Sun. Apr 26th, 2026

थाडम के रीमेक से सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुई छुट्टी, इस हैंडसम हंक की हुई एंट्री

ByJanwaqta Live

Apr 29, 2021
थाडम के रीमेक से सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुई छुट्टी, इस हैंडसम हंक की हुई एंट्री

आने वाले दिनों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर सुपरहिट फिल्मों का हिंदी रीमेक बनने वाला है। जिसमें कैथी और जर्सी जैसी फिल्में शामिल है। अब इसी लिस्ट में एक और फिल्म भी शामिल हो चुकी है। बता दें कि पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही है कि, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म थाडम का हिंदी रीमेक बनने की बात चल रही है। थाडम के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया जाएगा। इस खबर को जाने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के चाहने वाले की खुशी से उछल पड़े थे और वो फिल्म थाडम के हिंदी रीमेक में उनको देखने के लिए उत्साहित हो गए थे।
हालांकि अब जो खबरें सामने आ रही है उसे सुनने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के चाहने वालों को झटका लगने वाला है। थाडम के हिंदी रीमेक से अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम हट चुका है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म के हिंदी रीमेक से खुद अपने हाथ पीछे कर लिए है।
खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, थाडम के हिंदी रीमेक से सिद्धार्थ मल्होत्रा के द्वारा इनकार करने के बाद अब लीड अभिनेता के तौर पर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर दिखाई देने वाले हैं। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार आदित्य रॉय कपूर ने तमिल फिल्म थाडम के रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिप्लेस कर दिया है। डायरेक्टर मुराद खेतानी काफी लंबे समय से नए चेहरे की तलाश कर रहे थे।
हालांकि उनकी ये तलाश आदित्य राय कपूर पर जाकर खत्म हो गई है। थाडमके हिंदी रीमेक में आदित्य राय कपूर के साथ मृणाल ठाकुर नजर आ सकती हैं। हालांकि अगर सब कुछ तय हो गया तो जल्दी ही आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। मेकर्स जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। आदित्य फिल्म में डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *