• Thu. Jun 18th, 2026

सलमान खान की फिल्म राधे की एडवांस बुकिंग शुरू

ByJanwaqta Live

May 2, 2021

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की रिलीज का उनके चाहने वाले पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि मेकर्स ने बीते रोज इसका ऐलान कर दिया है कि फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई इसी साल 13 मई को देशभर के सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का ट्रेलर और दो गाने अब तक रिलीज किए जा चुके है। जिसको सलमान खान के चाहने वालों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बाकी है तो ऐसे में अब मेकर्स ने फैंस के साथ एक गुडन्यूज शेयर की है। जी हां राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
इस बात की जानकारी ही खुद फिल्म के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। जिसमें बताया गया है कि, फिल्म राधे के लिए मिडिल ईस्ट के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसी के साथ मेकर्स ने एक पोस्टर भी शेयर किया है।
जिसमें लिखा है कि, कतर, कुवैत, सऊदी अरब और बहरीन के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि, सलमान खान की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है
आप स्थानीय सिनेमाघरों की वेबसाइट से कर सकते हैं। सलमान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई के अब तक दो गाने सिटीमार और दिल दे दिया रिलीज किया जा चुका है।
अगर बात करें फिल्म की तो इसमे सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार आएंगे। इसका निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। बता दें सलमान की ये पिछले साल ही रिलीज कर दी जाती लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया था।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *